लव मैरिज कैसे करे | भारतीय कानून में मैरिज का क्या प्रावधान है लव ?

अगर आप भी किसी से प्रेम करते है और आप उनसे शादी करना चाहते है, लेकिन आपको पता नही है कि आगे कैसे क्या करना हैं और समझ नहीं आ रहा की लव मैरिज कैसे करे? तो कोई बात नही यहां हम इस आर्टिकल के द्वारा आपको यह बताएंगे कि अगर आप किसी से लव मैरिज करना चाहते है तो आप क्या क्या उपाय अपना सकते है। तो चलिए जानते है, लव मैरिज कैसे करे ?

लाउडस्पीकर और हॉर्न उपयोग के कानूनी नियम | कितनी तेज़ आवाज पर प्रतिबंध है?

लव मैरिज क्या है (What is Love Marriage)

लव मैरिज कैसे करे – जब दो व्यक्ति एक दूसरे को लंबे समय तक डेट कर रहे होते है और उन्हे लगने लगता है उनके साथ जो व्यक्ति है वो उनके लिए सबसे अच्छा लाइफ पार्टनर है और उससे अच्छा लाइफ पार्टनर उन्हे मिल ही नहीं सकता तो फिर वो कपल निर्णय लेता है कि वो मैरिज कर लेते है। तो उसे ही लव मैरिज कहा जाता हैं।

गिरफ़्तारी कैसे होती है?

कभी कभी दोनों व्यक्ति अपने घर पर उनके रिश्ते के बारे में बताते है अगर उन दोनो के माता-पिता मान जाते है तो उनकी शादी परिवार सहित धूम धाम से होती है। उस मेरिज को अरेंज कम लव मैरिज भी कहते है।

कभी कभी जब दो व्यक्ति जो रिलेशनशिप में होते है उन्हे इतनी हिम्मत नही होती कि वो अपने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बता सके उस समय वो कपल कोर्ट मैरिज या फिर अपने धर्म के अनुसार मंदिर , मस्जिद, गुरुद्वारे या फिर चर्च में शादी कर लेते है।

संविधान किसे कहते है?

कानून में लव मैरिज का क्या प्रावधान है (What is the Provision of Love Marriage in Law?)

भारतीय कानून में लव मैरिज का ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। भारतीय कानून के अनुसार अगर पुरुष और महिला दोनो की ही उम्र 21 वर्ष से ज्यादा है तो आप अपनी शादी का फ़ैसला खुद ले सकते है वो आपके ऊपर है आपको अपनी शादी किस प्रकार करनी है। अगर आप लव मैरिज करना चाहते है तो आप लव मैरिज करिए। अगर आपको कोर्ट मैरिज करनी है तो कोर्ट मैरिज कीजिए वो आपके ऊपर हैं। जरूरत है तो सिर्फ 2 से 3 व्यक्ति की जो सबूत के तौर पर कोर्ट मैरिज के समय वहां मौजूद होने चाहिए ।

दल-बदल अधिनियम क्या है | कब लागू होता है?

लव मैरिज कैसे होती है (How Love Marriage Happens)

लव मैरिज करने के विभिन्न प्रकार हो सकते है वो तो आप पर निर्भर करता है कि आप कौन सा तरीका चुनते है।

  • सबसे पहले आपको आपके परिवार को मनाने की कोशिश करनी चाहिए। आप जिस व्यक्ति से प्रेम करते हो अगर वो आपके ही धर्म या जाति का हो तो ज्यादा तर माता पिता मान जाते है लेकिन अगर आपका प्रेम किसी और धर्म के व्यक्ति के साथ है तो उनका मानना बेहद ही कठिन होगा।
  • दूसरा तरीका आप जो लव मैरिज के लिए कर सकते है वो है आप अपने दोस्तो के साथ मिल कर एक छोटा सा कार्यक्रम करके आप अपनी शादी कर ले। लेकिन यह करने से पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपकी उम्र 21 वर्ष से ज्यादा हो।
  • तीसरा तरीका है आप डिस्ट्रिक कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज कर ले। कोर्ट मैरिज सबसे सेफ होता है अगर आप लव मैरिज ही करना चाहते है क्योंकि कोर्ट मैरिज में आपके पास आप दोनो का मैरिज सर्टिफिकेट भी होता है।
  • एक और तरीका जो आप अपना सकते है वो है अपने धर्म के अनुसार मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या फिर चर्च जाकर अपनी शादी कर ले।

यहीं कुछ तरीके है जिसके माध्यम से आप अपने प्यार को लव मैरिज में बदल सकते हो।

पैरोल और फरलो क्या है? | दोनों में अंतर क्या है? 

लव मैरिज के फायदे (Love Marriage Benefits)

लव मैरिज के फायदे की बात करे तो वो निम्नलिखित है आप उन्हे नीचे आर्टिकल के इस सेक्शन में देख सकते है।

  • लव मैरिज में आप अपने पार्टनर को पहले से ही जानते है तो आपको उन्हे जानने पहचाने की जरूरत नही होती। शादी के बाद आपके लिए ज्यादा कुछ नया नहीं होता क्योंकि आपको तो पहले से मालूम रहता है आप जिस व्यक्ति के साथ है वो कैसा है।
  • लव मैरिज में गलत पार्टनर मिलने के चांसेस कम होते है क्योंकि आप उन्हे लंबे समय से जान रहे होते है तो आपको मालूम चल जाता है कि यह व्यक्ति आपके लिए ठीक है या नही।
  • लव मैरिज होने से आपका रोमांटिक जीवन काफी सही रहता है। आपको अपने पार्टनर को बताने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • लव मैरिज से दहेज़ जैसे कुप्रथा को भी बढ़ावा नही मिलता है क्योंकि लड़के के मां बाप बेटी के मां बाप से किसी भी प्रकार की मांग नही कर सकते।

धारा 144 (Section 144) क्या है?

लव मैरिज के नुकसान (Love Marriage Disadvantages)

लव मैरिज से जुड़े नुकसान की बात करे तो वो निम्नलिखित है।

  • लव मैरिज करने के बाद अगर आपको पार्टनर ठीक नही मिला तो आप किसी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। लव मैरिज में वैसे तो ऐसा होने के चांसेस काफी कम होते है पर कभी कभी ऐसा हो भी सकता है तो बेहद ही दुखदायक सिद्ध हो सकता है।
  • लव मैरिज करने के बाद आप अपने मां बाप से दूर हो जाते है क्योंकि उनको आपकी पसंद अच्छी नहीं लगती और ऐसे में आपके माता पिता आपसे दूरी बनाने लगते है।
  • जब कभी आपकी लव मैरिज किसी और कल्चर के व्यक्ति के साथ होती है तो आपको उनके कल्चर को सीखने समझने में काफी समय लगता है।
  • लव मैरिज में कभी कभी आपके सास ससुर आपके साथ अच्छा व्यवहार नही करते है।

यहीं कुछ नुकसान है तो आपको लव मैरिज करने से पहले एक बार सोचना चाहिए ।

भारतीय नागरिकों के मूलभूत या मौलिक अधिकार क्या है?

निष्कर्ष

हमने इस आर्टिकल में आपके लिए लव मैरिज से जुड़ी सारी चीजों को विस्तार में बताने की कोशिश की है। अगर आपको भी यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो इसे जरुर शेयर करे।

बेल या जमानत किसे कहते है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top