पीएम किसान e KYC ऑनलाइन कैसे करे | PM KIsan e kyc Update Online

हम सभी जानते है, कि हमारे देश एक कृषि प्रधान देश है| जिसके कारण यहाँ के लोगो का मुख्य कार्य खेती- किसानी है अर्थात यहाँ की अधिकांश लोगो के आय का मुख्य स्त्रोत कृषि है| इसके अलावा वह अपनी अतिरिक्त आय के लिए पशुपालन भी करते है| भारत सरकार नें देश के किसानों और माध्यम वर्षग के लोगो के जीवन स्तर में सुधार करनें और उनकी आय में वृद्धि करनें के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित की है| जिसका प्रत्यक्ष रूप रूप से उन्हें लाभ मिल रहा है| जैसे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी स्कीम है, जिसके माध्यम से देश के लगभग सभी निर्धन और माध्यम वर्ग के किसानों को इसका लाभ मिल रहा है|

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अभी तक किसानों को 9 किश्ते जारी की जा चुकी है और अब सभी पात्र किसान भाई 10 वीं किश्त का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे है|  आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि पीएम किसान की दसवीं (10th) किश्त प्राप्त करनें के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है| पीएम किसान e KYC ऑनलाइन कैसे करे ? इससे सम्बंधित पूरी जानकारी आपको यहाँ विस्तार से दे रहे है|

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करे | UP Dhan Kharid Online Registration               

पीएम किसान ई केवाईसी क्यों आवश्यक है (PM Kisan e KYC is Necessary)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शार्ट में पीएम किसान के नाम से भी जाना जाता है| भारत सरकार द्वारा संचालित यह एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत देश भर के पात्र किसानों प्रत्येक वर्ष अर्थात हर चौथे महीने उन्हें 2000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| जैसा कि हम सभी जानते है, कि हमारे देश में भ्रष्ट्राचार की जड़े काफी गहरायी तक पहुँच चुकी है| जिसका परिणाम यह है, कि कुछ लोग फर्जी तरीके से किसानों के नकली दस्तावेज तैयार कर योजना का लाभ करनें के लिए आवेदन कर देते है|

दरअसल यह लोग इतने शातिर होते है, कि किसी न किसी प्रकार से यह अपना नाम पात्रता सूची में दर्ज करवाने में सफल हो जाते है| ऐसे में पात्र किसान भाई योजना का लाभ प्राप्त करनें से वंचित रह जाते है| ऐसे में भारत सरकार नें योजना की धनराशि का लाभ अपात्र लोगो न मिले, इसके लिए पीएम किसान ई केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है|

यूपी पंचामृत योजना क्या है | लाभ | उद्देश्य | पात्रता मानदंड

सरकार द्वारा लिए गये इस निर्णय से अपात्र लोगो को पीम किसान की 10 वीं किश्त जारी नही की जाएगी| हालाँकि पीएम किसान स्कीम के अंतर्गत 10वीं किश्त दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी किये जाने का अनुमान लगाया जा रहा था, परन्तु ई केवाईसी प्रक्रिया को लागू करनें से किसानों को दसवीं क़िस्त थोड़ी से देरी से मिलने की संभावना है| यदि आप पीएम किसान योजना की 10 वीं  क़िस्त प्राप्त करना चाहते है, तो इसके लिए आपको अनिवार्य रूप से केवाईसी अर्थात अपना आधार कार्ड वेरीफाई करवाना होगा|

कन्या सुमंगला योजना क्या है | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | पात्रता | लाभ

पीम किसान ई केवाईसी प्रक्रिया क्या है (What is PM Kisan e KYC Process)

पीएम किसान की अधिकारिक पोर्टल से प्राप्त जानकरी के मुताबिक, देश के करोड़ो किसानों को इस योजना के माध्यम से 6 हजार रूपए वार्षिक लाभ प्राप्त कर रहे है| दरअसल भारी संख्या में अपात्र लोगो को भी बड़ी सरलता से इस योजना का लाभ मिल रहा है| जिसके कारण पात्र किसान योजना का लाभ प्राप्त करनें से वंचित रह जाते है| देश के पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ई केवाईसी प्रक्रिया को लागू कर दिया गया है|  नए नियमों के अनुसार, पीएम किसान की दसवीं क़िस्त प्राप्त करनें के लिए प्रत्येक किसान को  स्कीम के ई केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है| यदि आप एक पात्र किसान है और आपने ई केवाईसी नही करवाया है, तो आपको किसी प्रकार की धनराशि नहीं मिलेगी|

बाल श्रमिक विद्या योजना क्या है | उद्देश्य | पात्रता | लाभ | ऑनलाइन आवेदन

पीएम किसान स्कीम में ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करे (PM Kisan Online e-KYC Process)            

1. ई केवाईसी करने के लिए आपको सर्वप्रथम आपको पीएम किसान के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा ।

2. अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Formers Corner सेक्शन में eKYC के आप्शन पर क्लिक करना होगा |

3. अब आपके सामने Aadhar Ekyc का पेज खुलेगा, यहाँ आपको आधार बॉक्स में आधार नंबर दर्ज कर सर्च पर क्लिक करे |    

4. अब आधार केवाईसी से सम्बंधित एक नया खुलेगा यहाँ आपको अपने आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर को लिखे के पश्चात Get OTP पर क्लिक करना होगा |

5. अब आपके आधार से रजिस्टर्ड या पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6  अंकों का ओटीपी आएगा, आपको इस ओटीपी को लिखनें के पश्चात Submit For Authorization पर क्लिक करना होगा।

6. यदि आपकी केवाईसी प्रक्रिया बिल्कुल सही तरह से पूरी हुई है, तो आपको स्क्रीन पर Successful लिखा हुआ शो होगा यदि नही तो स्क्रीन पर Invalid लिखा हुआ दिखाई देगा|

e Shram Portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे | Shram Card की जानकारी   

पीएम किसान ऑफिशियल वेबसाइट (PM Kisan Official Website) यहाँ क्लिक करे
पीएम किसान ई केवाईसी (PM Kisan e Kycयहाँ क्लिक करे
पीएम किसान नया पंजीकरण हेतु (PM Kisan New Registration)यहाँ क्लिक करे
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Helpline Number)यहाँ क्लिक करे
Important Links related to Kishan yojna

प्रधानमंत्री पोषण योजना क्या है | PM Poshan Scheme In Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top