मिलियन बिलियन ट्रिलियन का मतलब क्या होता है ?

हम सभी जानते है, कि हमारे दैनिक जीवन में नम्बरों का महत्व बहुत अधिक है | दरअसल यह नंबर्स (Numbers) मानव जीवन की प्रतिदिन की दिनचर्या में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | अभी तक हम लोग हजार, लाख, करोड़, अरब, खरब आदि का प्रयोग करते थे | लेकिन बदलते हुए समय के साथ ही हमारे बोलचाल की भाषा में कई बड़े बदलाव हुए है | जैसे कि किसी सेलिब्रिटी के इतने मिलियन फॉलोअर है या यूट्यूब पर इस गाने को इतने मिलियन या बिलियन बार देखा जा चुका है आदि |  लेकिन वास्तविकता यह है, कि आज भी हमारे देश में कई ऐसे लोग है, जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन का क्या मतलब होता है ?

आज हम आपको अपनें इस लेख में यह बताएँगे कि भारतीय गणित प्रणाली (Indian Math System) में मिलियन (Million), बिलियन, (Billion), ट्रिलियन (Trillion) में कितने जीरो होते है | तो आईये जानते है, कि मिलियन बिलियन ट्रिलियन का मतलब क्या होता है ?

Jio और Airtel के 5G नेटवर्क में फ़ास्ट स्पीड किसकी होगी, यहाँ पढ़े पूरी डिटेल           

1 मिलियन में कितने जीरो होते है ? (Million)

भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार 1 मिलियन को 10 लाख कहते हैं और इसमें एक के बाद 6 जीरो आते है | जैसे कि 1, 000, 000 को हम 1 मिलियन लिखते या कहते हैं| दरअसल मिलियन एक अंग्रेजी भाषा का शब्द है |  

1 मिलियन10 लाख
1 मिलियन में 0 की संख्या1000000 (6 जीरो) होते है

भारत में सरकारी और प्राइवेट बैंक की सूची 2021

मिलियन सूची (List Of Million)

1 मिलियन 10 लाख
10 मिलियन 1 करोड़
100 मिलियन 10 करोड़
1000 मिलियन 1 अरब
10,000 मिलियन 10 अरब
1,00,000 मिलियन 1 खरब

1 बिलियन में कितने जीरो होते है (Billion)

भारतीय गणित प्रणाली के मुताबिक 1 बिलियन को हिंदी में 1 अरब कहते हैं | इसमें 1 के बाद 9 जीरो होते हैं, अर्थात 1,000,000,000 इसे हम एक बिलियन कहते हैं|

1 बिलियन1 अरब 
1 बिलियन में 0 की संख्या1000000000 (9 जीरो) होते है
1 बिलियन1 अरब
1,000,000,0001,000,000,000

मिलियन, बिलियन प्रणाली में प्रत्येक सँख्या के बढ़ने के साथ ही 3 शून्य बढ़ जाते हैं। इसी प्रकार यदि हम बिलियन में 3 शून्य जोड़ देंगे, तो यह ट्रिलियन बन जाएगा।

भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज 2021 | इंजीनियरिंग | मैनेजमेंट कालेजों की सूची

बिलियन सूची (List Of Billion)

1 बिलियन 1 अरब
10 बिलियन 10 अरब
100 बिलियन 1 खरब
1000 बिलियन 10 खरब

1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है ? (Trillion)

भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार 1 ट्रिलियन (1 Trillion) को 10 खरब कहते हैं | जिसमे 1 के बाद 12 जीरो होते हैं, अर्थात 1,000,000,000, इसे हम एक ट्रिलियन (Trillion) कहते हैं|

1 ट्रिलियन10 खरब
1 ट्रिलियन1,000,000,000,000
10 खरब10,00,00,00,00,000 (1 ट्रिलियन)
1 ट्रिलियन में 0 की संख्या10,00,00,00,00,000  (12 जीरो)

डिजिटल करेंसी क्या होती है | What is Digital Currency in Hindi

यह तीन शून्य बढ़ना हजार की सँख्या से शुरू होता है तथा आमतौर पर सँख्या लिखते हुए इन अंग्रेजी शब्दों का पहला शब्द प्रयोग किया जाता है। जैसे-

1M1,000,000 (मिलियन)
1B1,000,000,000 (बिलियन)
1T1,000,000,000,000 (ट्रिलियन)

आपने मुख्य रूप से टीवी, इंटरनेट, न्यूज़ पेपर आदि में अक्सर सुना होगा कि वर्तमान समय में हमारे देश की जीडीपी (GDP) इतने मिलियन डॉलर है या इतने ट्रिलियन डॉलर है। जैसे कि कोरोना काल में हमारे देश की जीडीपी में काफी बदलाव हुआ था अर्थात काफी कम हो गयी थी | जो अब धीरे-धीरे अपने बढ़ते हुए क्रम में वापस लौट रही है | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि सरकार ने हमारी अर्थव्यवस्था को पांच वर्षो में 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है |

e-RUPI क्या है | कार्य कैसे करता है | शुरुआत | फायदे     

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top