जवाहर नवोदेय विद्यालय क्या? क्या ख़ास है इस विद्यालय में ? और कैसे पाए एडमिशन?

हमारे देश में सभी माता पिता अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना चाहते है लेकिन भारत देश में अगर आपको बेहतरीन स्थर की शिक्षा प्राप्त करनी है तो आपको अच्छा खासा पैसा भी खर्च करना होता है जिसका इंतजाम करना बेहद ही मुश्किल है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वर्ष 1986 में देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय की शुरुआत की जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंध रखने वाले होनहार विद्यार्थी को भी सामान सुविधा प्राप्त हो सके जो अच्छे अच्छे प्राइवेट स्कूलों में प्रदान की जाती है। आज हम आपको बताएँगे की नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे पाए।

आपको एक और बात बता दे कि इन जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त करना इतना आसान नहीं है अगर आप भी जवाहर नवोदय विद्यालय के बारे में विस्तार से जानना चाहते है साथ ही साथ अगर आप यह भी जानना चाहते है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में आप एडमिशन किस प्रकार से प्राप्त कर सकते है तो आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके इन्ही सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे तो चलिए अब बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

जवाहर नवोदेय विद्यालय क्या है?

जवाहर नवोदेय विद्यालय की शुरुआत साल 1986 में देश भर के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी छात्र होनहार है उन्हे पढ़ाई की अच्छी सुविधा प्राप्त हो सके जिससे वो आगे चल कर अपने परिवार और अपने समाज का उत्थान कर सके। जवाहर नवोदेय विद्यालय को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा चलाया जाता है।

जवाहर नवोदेय विद्यालय की विशेषताएं और क्या खास है यहाँ?

जवाहर नवोदेय विद्यालय में मिलने वाली खास बातों के बारे में हमने नीचे बताया हुआ है,

  • जवाहर नवोदेय विद्यालय में न सिर्फ आपके पढ़ाई के स्थर को अच्छा किया जाता है है साथ ही साथ आपको खेलो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • जवाहर नवोदेय विद्यालय में आपको मुफ्त में खाना और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाती हैं।
  • जवाहर नवोदेय विद्यालय बच्चो का ओवरऑल ग्रोथ पर ध्यान दिया है साथ ही साथ आपको कई सारे कंपटीशन में भी लेने के लिए भी काफी प्रोत्साहित किया जाता हैं।
बच्चों का पढ़ाई में मन कैसे लगाये | पढ़ाई में मन लगाने के सरल उपाय

जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन की पात्रता

अगर आपको जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त करना है तो आपको कुछ शर्तो को पूरा करना होगा, जिसके बारे में हमने नीचे चर्चा की हुई है,

  • अगर आपके जिले में जवाहर नवोदेय विद्यालय है तो आप केवल उसी जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आवेदन कर सकते है।
  • अगर आपको जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त करना है तो आपको कम से कम पांचवी कक्षा पास होना अनिवार्य है उसके बाद ही आप जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त कर सकते है।
  • अगर आप जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए एक बार प्रवेश परीक्षा दे देते है और उसमे नाकामयाब होते है तो उसके बाद आप वापिस से कभी भी एडमिशन लेने के लिए आवेदन नही कर सकते।
  • अगर आप जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 9 में एडमिशन लेना चाहते है तो आपकी उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच में होनी चाहिए साथ ही साथ अगर आप कक्षा 11 में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

जवाहर नवोदेय विद्यालय में कौन कौन सी कक्षा में एडमिशन होता है?

जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 6 से एडमिशन शुरू होता है। उसके अलावा जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 9 और कक्षा 11 में भी एडमिशन होता है, सभी कक्षा के एडमिशन के प्रक्रिया के बारे में हमने नीचे चर्चा की हुई है,

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रक्रिया

  • अगर आपको जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन प्राप्त करना है तो आपको कक्षा 5 को पास करना अनिवार्य है चाहे फिर वो आपने कक्षा 5 उस जिले के शहरी क्षेत्र से की हो या ग्रामीण क्षेत्र से।
  • अगर आप कक्षा 6 में एडमिशन लेना चाहते है तो आपकी उम्र 9 से 13 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आपको कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जो प्रवेश परीक्षा हुई है उसमे मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना होगा उसके बाद ही आप जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 से एडमिशन के लिए प्रक्रिया

  • अगर आपको जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 9 में एडमिशन प्राप्त करना है तो आपको कक्षा 8 को पास करना अनिवार्य है चाहे फिर वो आपने कक्षा 8 उस जिले के शहरी क्षेत्र के स्कूल से की हो या ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से किया हो।
  • अगर आप कक्षा 9 में एडमिशन लेना चाहते है तो आपकी उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आपको कक्षा 9 में एडमिशन के लिए जो प्रवेश परीक्षा 100 अंक की होती है उसमे मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना होगा उसके बाद ही आप जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 9 में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
आंगनबाड़ी योजना क्या है, संचालन कैसे किया जाता है?

कक्षा 11 से एडमिशन के लिए प्रक्रिया

  • अगर आपको जवाहर नवोदेय विद्यालय में कक्षा 11 में एडमिशन प्राप्त करना है तो आपको कक्षा 11 को पास करना अनिवार्य है चाहे फिर वो आपने कक्षा 11 उस जिले के शहरी क्षेत्र के स्कूल से की हो या ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से किया हो।
  • अगर आप कक्षा 11 में एडमिशन लेना चाहते है तो आपकी उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आपको कक्षा 11 में एडमिशन प्राप्त करना है तो आपका एडमिशन कक्षा दसवीं में बोर्ड एग्जाम में आए मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। अगर आप उस आधार पर मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने में सफल होते है तो आपका एडमिशन हो जाता है।
आवास प्रमाण पत्र क्या होता है | Residential Certificate Online Application Form

जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको जरूरी दस्तावेज की सूची के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए जिसके बारे में हमने नीचे बताया हुआ है,

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आप जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा,

  • उसके बाद आपके सामने इस नवोदय समिति के वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको कैंडिडेट कॉर्नर का विकल्प दिखाई देगा।
  • उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको नवोदय विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम के विकल्प को चुनना होगा।
  • उस विकल्प को चुनने के बाद आपको जिस भी कक्षा में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करना है उसके चुनना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा। आवेदन पत्र को ठीक ढंग से भरने के बाद आपको संबंधित जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
UDID ​​कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022 | स्वावलंबन कार्ड के फायदे | पात्रता
  • जरूरी दस्तावेज को अपलोड करने के बाद आपसे अगर फीस की मांग की है तो उसको सबमिट करना होगा।
  • जिसके बाद आपका आवेदन इस जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन के लिए पूरा हो जाएगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको जवाहर नवोदेय विद्यालय क्या है नवोदय विद्यालय में एडमिशन और जवाहर नवोदेय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त करने से जुड़े विषयो के बारे में विस्तार से चर्चा की है। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे।

भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज 2021 | इंजीनियरिंग | मैनेजमेंट कालेजों की सूची

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top