यूपी लेखपाल 2022 भर्ती 8085 पदों पर, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें क्या चाहिए योग्यता

UP Lekhpal Vacancy 2022 – लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए काफी लम्बे समय से इन्जार कर रहे अभ्यर्थियों का इन्तजार आखिरकार अब ख़त्म हो गया है | दरअसल उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर 8 हजार से अधिक पदों पर रिक्तियां निर्गत की गयी है | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- यूपीएसएससी (UPSSSC) द्वारा 05 जनवरी 2022 को लेखपाल भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है|  लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है और इन पदों पर आवेदन करनें की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2022 निर्धारित की गयी है| यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी यूपीएसएससी की ऑफिशल वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते है|

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी भर्ती 2022 | योग्यता | आवेदन फॉर्म | पूरी जानकारी

यूपी लेखपाल भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ (UP Lekhpal Bharti Important Dates)

अधिसूचना जारी होनें की तिथि05 जनवरी 2022
आवेदन शुरू होनें की तिथि07 जनवरी 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि28 जनवरी 2022
आवेदन शुल्क जमा करनें की अंतिम तिथि28 जनवरी 2022
आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि04 जनवरी 2022
Uttar Pradesh लेखपाल भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ

यूपी लेखपाल शैक्षिक योग्यता (UP Lekhpal Educational Qualification)

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 12 अर्थात इंटमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा तथा कम्प्यूटर ज्ञान होना चाहिए । शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकरी के लिए आप नीचे दिए अधिकारिक नोटिफिकेशन से जानकारी प्राप्त कर सकते है|

यूपी लेखपाल भर्ती आयु सीमा (UP Lekhpal Recruitment Age Limit)

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है |  आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी |

यूपी लेखपाल भर्ती पदों का विवरण (UP Lekhpal Recruitment Posts Details)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अर्थात यूपीएसएससी द्वारा राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की दिशा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्व विभाग में लेखपाल के 8249 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है| जिसमें से 1073 पदों पर राजस्व निरीक्षक, 53 पदों पर वरिष्ठ सहायक इसके साथ ही 104 कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियाँ की जाएँगी |

अनारक्षित (General/ UR)3271 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)2174 पद
अनुसूचित जाति (SC)  1690 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)  152 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)798 पद
महिलाएं1604 पद
UP लेखपाल भर्ती पदों का विवरण

EWS सर्टिफिकेट क्या होता है | फुल फॉर्म | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for UP Lekhpal Recruitment 2022)

यूपी लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है-

सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए25 रुपये
एससी / एसटी वर्ग के लिए25 रुपये
शारीरिक रूप से विकलांग के लिए25 रुपये
UP लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

डीएलएड क्या होता है | TET |  कोर्स | शिक्षक भर्ती आधार | पूरी जानकारी   

यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम (UP Lekhpal Exam Pattern & Syllabus)

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-

  • लिखित परीक्षा का आयोजन सिर्फ एक पाली में आयोजित होगी ।
  • लिखित परीक्षा में प्रश्न प्रत्र का पूर्णांक 100 अंकों का होगा ।
  • परीक्षा के अंतर्गत पूछे जानें वाले प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे ।
  • प्रत्येक भाग में 25 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
  • लिखित परीक्षा ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा की समय अवधि 2 घंटा होगी ।
  • लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी, जो प्रश्न के पूर्णांक का 1/4 अंक (25 प्रतिशत) होगी।
विषयप्रश्न / अंकों की संख्या समय
सामान्य हिंदी (General Hindi)25      2 घंटा (120 Minutes)
गणित (Mathematics)25
सामान्य  ज्ञान (General Knowledge)25
ग्राम समाज एवं विकास (Village Society & Development)25
कुल योग100
लेखपाल भर्ती 2022 परीक्षा हेतु परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश मनरेगा भर्ती 2022 कैसे होगी | योग्यता | पात्रता | सैलरी की पूरी जानकारी

यूपी लेखपाल सैलरी (UP Lekhpal Salary)

यूपी लेखपाल पदों पर नियुक्त होनें वाले अभ्यर्थियों को 5200 रुपये – 20200 रुपये + ग्रेड पे 2000 रूपये प्रतिमाह सैलरी के रूप में प्राप्त होंगे ।

यूपी लेखपाल भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन  यहाँ क्लिक करे
यूपी लेखपाल भर्ती आवेदन लिंकयहाँ क्लिक करे
ऑफिशियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top