स्माम (SMAM) किसान योजना क्या है

स्माम (SMAM) किसान योजना क्या है- वर्तमान समय आधुनिकता के लिए जाना जाता है, और आज भारत में लगभग सभी क्षेत्रों में आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है| यदि हम कृषि की बात करे तो, आज भी देश में किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नही है| वह आज भी पारंपरिक खेती अर्थात बैलों के माध्यम से कृषि कार्य करते है, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है| हालाँकि सरकार उन्हें आधुनिक खेती के रूप में अग्रसर करना चाहती है|

स्माम (SMAM) किसान योजना की जानकारी

इसी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा स्माम (SMAM) किसान स्कीम शुरु की गई है। इस योजना के माध्यम से किसानो को खेती के आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 50 से 80 प्रतिशत सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी, जिससे किसान आसानी से कृषि यंत्र खरीद सकते है| आईये जानते है, स्माम (SMAM) किसान योजना क्या है ? ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी, पात्रता और उद्देश्य के बारें में आपको पूरी जानकारी दे रहे है|

कामयाब किसान-खुशहाल पंजाब (K3P Scheme) योजना क्या है?

स्माम योजना का फुल फार्म (SMAM Scheme Full Form)

स्माम किसान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गयी है| SMAM का फुल फार्म Sub Mission on Agricultural Mechanization है| इस योजना के अंतर्गत किसानों को सिर्फ 20 प्रतिशत धनराशि का वहन करना होगा|

स्माम किसान योजना क्या है (What Is SMAM Kisan Scheme)

भारत एक कृषि प्रधान देश है, और इस आधुनिक युग में यदि किसानों के पास आधुनिक कृषि उपकरण नहीं होंगे तो किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा नहीं जा सकता| इसी दिशा में सरकार नें एक सराहनीय प्रयास करते हुए किसानों को बेहतर उपकरण खऱीदने के लिए स्माम योजना लांच की है| इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार फार्मिंग मशीन खरीदने के लिए किसानों को 50% से लेकर 80% तक सब्सिडी प्रदान करेगी| किसानों को सिर्फ 20% ही वहन करना होगा|

भारत में मुख्य रूप से कृषि प्रधान राज्य में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल है| सरकार देश के सभी राज्यों के किसानों को इन राज्यों की भांति देखना चाहती है, ताकि किसान कम जमीन पर भी अधिक उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सके|

सौर ऊर्जा सहायता योजना क्या है?

स्माम किसान योजना का उद्देश्य (Purpose Of SMAM Kisan Scheme)

वर्तमान समय में छोटे से छोटे काम को करने के लिए भी बेहतरीन उपकरण मौजूद हैं। और पुराने तरीके से खेती करके ना ही उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, ना ही फसल को कीड़ो से बचाया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा स्माम किसान योजना को शुरू करनें का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना है|

यूपी पंचामृत योजना क्या है | लाभ | उद्देश्य | पात्रता मानदंड

भारत में अधिकतर लघु एंव सीमांत किसान हैं, यह किसान इन आधुनिक उपकरणों को खरीदने की क्षमता नहीं रखते। ऐसे ही किसानों को 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान राशि प्रदान कर उनकी आय को बढ़ाना है|

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है | लाभ |उद्देश्य | रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

स्माम किसान योजना से लाभ (Benefit Of SMAM Kisan Scheme)

  • SMAM योजना का लाभ देश के सभी किसानों को दिया जायेगा|
  • किसानों को आधुनिक उपकरणो की खरीद पर 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान अपनी आर्थिक स्थिति बिना बिगाड़े वह आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर पाएंगे।
  • आधुनिक उपकरणों की सहायता से किसान अपनी भूमि के हर हिस्से को उपयोग में ला सकेंगे|
  • योजना का सबसे अधिक लाभ SC, ST, OBC वर्ग को प्राप्त होगा।
  • किसानों के लिए कृषि कार्य पहले की अपेक्षा काफी सरल हो जायेगा|

स्माम किसान योजना हेतु पात्रता (SMAM Kisan Scheme Eligibility)

  • इस योजना के अंतर्गत सिर्फ भारतीय किसान ही योजना के लिए पात्र होंगे|
  • देश के सभी वर्ग अर्थात समुदाय के किसानों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा|
  • देश के किसानो को इस योजना का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा।

स्माम किसान योजना हेतु दस्तावेज (SMAM Kisan Scheme Documents)

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • यदि आवेदक अनुसुचित जाति, जनजाति से है तो जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदक का निवासी प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड)
  • भूमि विवरण से सम्बंधित प्रपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट से सम्बंधित प्रपत्र  

स्माम किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन (SMAM Kisan Scheme Online Apply)

आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/ पर जाएँ|

होम पेज पर आपको Registration Option पर क्लिक करना है|

अब आपको Registration Option पर Farmer पर क्लिक करना है|

अब आपके सामने के फार्म ओपन होगा, जिसमें आपको आधार, मोबाइल न० और नाम आदि का विवरण अंकित करना है|

फार्म में सभी जानकारियां भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें|

इस प्रकार आपका आवेदन हो जायेगा, और आपके मोबाइल पर इसकी सूचना दी जाएगी|

स्माम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर  (SMAM Kisan Scheme)           

यदि आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है, या योजना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो वह नीचे राज्य के दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।

राज्य का नाम हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश9235629348, 0522-2204223
पंजाब9814066839, 01722970605
हरियाणा9569012086
राजस्थान9694000786, 9694000786
उत्तराखंड0135- 2771881
झारखंड9503390555
मध्य प्रदेश7552418987, 0755-2583313

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है ? लाभ | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन आवेदन

9 thoughts on “स्माम (SMAM) किसान योजना क्या है”

  1. Pingback: पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है | पात्रता | दस्तावेज | ऑनलाइन आवेदन

  2. Pingback: एफपीओ (FPO) क्या है | FPO Full Form | लाभ | समस्याएं | ऑनलाइन आवेदन

  3. Pingback: किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  4. Pingback: फसल बीमा योजना क्या है एवं ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? » परिभाषाएँ और व्याख्या हिंदी में

  5. Pingback: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है | पात्रता | दस्तावेज़ | आवेदन प्रकिया

  6. Pingback: नवीन रोजगार छतरी योजना (NRCY) क्या है | उद्देश्य | दस्तावेज | ऑनलाइन अप्लाई

  7. Pingback: यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन कैसे करे | UP Dhan Kharid Online Registration 2021

  8. Pingback: प्रधानमंत्री सोलर पैनल योजना क्या है | पात्रता | लाभ | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  9. Pingback: बाल श्रमिक विद्या योजना क्या है | उद्देश्य | पात्रता | लाभ | ऑनलाइन आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top