यूपी लेबर कार्ड 2022 रजिस्ट्रेशन | पात्रता | उद्देश्य | विशेषताएं | UP Labour Card Online Apply @ upbocw.in

देश के श्रमिक नागरिकों के विकास और उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। इस दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में यूपी लेबर कार्ड शुरू किया गया है। इस पहल के तहत राज्य के सभी श्रमिकों को पंजीकृत किया जाएगा, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ यूपी लेबर कार्ड से जुड़ी वह सभी आवश्यक जानकारी साझा करेंगे, जिससे आप इसका पूरा-पूरा लाभ प्राप्त कर सके| तो आईये जानते है, कि यूपी लेबर कार्ड 2022 रजिस्ट्रेशन और इसके लिए पात्रता, उद्देश्य, विशेषताएं तथा UP Labour Card Online Apply @ upbocw.in के बारें में |

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (NFBS) क्या है | पात्रता दस्तावेज | ऑनलाइन आवेदन

यूपी लेबर कार्ड 2022 हाईलाइट्स (UP Labor Card 2022 Highlights)

आर्टिकल  यूपी लेबर कार्ड
द्वारा लॉन्च किया गया उत्तर प्रदेश सरकार
वर्ष2022
लाभार्थीराज्य के सभी मजदूर
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन मोड 
उद्देश्य पंजीकृत मजदूरों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभवित्तीय सहायता की राशि
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.upbocw.in/
यूपी लेबर कार्ड 2022

यूपी लेबर कार्ड 2022 रजिस्ट्रेशन क्या है (What is UP Labor Card 2022 Registration)

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा यूपी लेबर कार्ड शुरू किया गया है, जिसके तहत राज्य के श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस स्कीम के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों की पहचान कर उनका पंजीकरण अर्थात रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसकी सहायता से श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार के इस उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड के तहत श्रमिकों को 12,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।

e Shram Portal ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे | उद्देश्य | लाभ | Shram Card की जानकारी

यूपी लेबर कार्ड जारी करने का उद्देश्य (UP Labor Card Issuing Purpose)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लेबर कार्ड लॉन्च किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के सभी श्रमिकों को योजना के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस योजना के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को उनके जीवन यापन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। इस योजना के तहत श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड के माध्यम से लाभार्थी श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को मुफ्त शिक्षा, आवास निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि का लाभ प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है | लाभ |उद्देश्य | रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यूपी लेबर कार्ड के प्रकार (UP Labor Card Types)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए यूपी लेबर कार्ड के अंतर्गत श्रमिकों को निम्न 2 प्रकार के लेबर कार्ड प्रदान किए जाते हैं, जिसका विवरण इस प्रकार है-

  • बिल्डिंग कार्ड:- यह लेबर कार्ड राज्य के ऐसे श्रमिकों को उपलब्ध कराया जाता है, जो लाइसेंसशुदा ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे हैं। इस कार्ड के धारक श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सोशल कार्ड:- यह कार्ड ऐसे श्रमिकों को प्रदान किया जाता है, जो गैर-निर्माण गतिविधियों से संबंधित क्षेत्रों में काम करते हैं। इसके साथ ही इस कार्ड के धारक स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।

यूपी श्रम कार्ड सांख्यिकी (UP Shram Card Statistics)

कुल पंजीकृत श्रमिक93.92 लाख
2020-21 में पंजीकृत श्रम41.36 लाख
कुल नवीनीकृत श्रम62.70 लाख
2020-21 में कुल नवीनीकृत श्रम12.35 लाख
2020-21 में कुल सत्यापित योजना31.55 लाख
2020-21 में कुल ट्रांसफर राशि483.21 लाख

यूपी लेबर कार्ड के लाभ और विशेषताएं (UP Labor Card Benefits and Features)

  • इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • राज्य सरकार की इस योजना से संबंधित लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य बीमा लाभ की सुविधा प्रदान की जाती है।
  • राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को बाल जन्म सहायता भी प्रदान की जाती है।
  • कन्या विवाह योजना के तहत मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए 55,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • इस योजना की मदद से बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना और पीएम आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी श्रमिकों को प्रदान किया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए लेबर कार्ड के तहत राज्य के श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • इसके साथ ही निर्माण श्रमिक पक्का घर योजना के तहत श्रमिकों को आवास निर्माण हेतु ऋण एवं अग्रिम राशि भी प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से मजदूरों के बच्चों को भी मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही श्रमिकों के बच्चों के लिए जीवन बीमा लाभ भी प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के तहत श्रमिकों को उनके कार्य के कौशल विकास के लिए उचित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।
नवीन रोजगार छतरी योजना (NRCY) क्या है

यूपी लेबर कार्ड पात्रता मानदंड (UP Labor Card Eligibility Criteria)

ऐसे इच्छुक श्रमिक जो यूपी लेबर कार्ड से संबंधित लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जो इस प्रकार है-

  • यूपी लेबर कार्ड के माध्यम से उपलब्ध लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक श्रमिक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए श्रमिकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष (Minimum age 18 years) और अधिकतम आयु 60 वर्ष (Maximum age 60 years) होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदक श्रमिकों का अपने क्षेत्र के जिला श्रम कार्यालय (District Labor Office) में श्रमिक के रूप में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
  • इस योजना के लिए केवल वही श्रमिक पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में काम किया हो।
  • राज्य सरकार की इस योजना के तहत श्रमिक पंजीयन में परिवार के मुखिया के नाम पर ही श्रमिक कार्ड बनता है।
ASEEM एप और पोर्टल क्या है?

यूपी लेबर कार्ड आवश्यक दस्तावेज़ (UP Labor Card Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • राशन पत्रिका
  • वोटर आई कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • बैंक का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सभी फैमिली मेम्बर का पहचान पत्र

यूपी लेबर कार्ड 2022 रजिस्ट्रेशन कैसे करे (UP Labor Card 2022 Registration Process in Hindi)

  • होम पेज खुलने पर आपको स्क्रॉल कर नीचे की ओर श्रमिक पंजीयन आवेदन करे के आप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामनें आपके सामने यूपी श्रमिक पंजीकरण एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा|
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारियां जैसे आधार और मोबाइल नंबर, मंडल और जनपद को सेलेक्ट कर आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर 5 अंको का OTP आएगा, जिसे फिल कर प्रमाणित करें पर क्लिक करना होगा|
  • अब एक दूसरा फॉर्म ओपन होगा, यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को अपने आधार कार्ड के अनुसार फिल कर आधार सत्यापन पर क्लिक करना होगा|
  • अगले स्टेप में आपके समक्ष एक और फॉर्म ओपन होगा, यहाँ आपको भाग-1 के अंतर्गत आवेदक का पत्र व्यवहार पता, आवेदक का स्थायी पता, नॉमिनी का विवरण, बैंक का विवरण, डॉक्यूमेंट अपलोड / संलग्न का विवरण फिल करना होगा|
  • इसके पश्चात भाग 2 के अंतर्गत श्रमिक के परिवार के सदस्यों से सम्बंधित विवरण फिल करना होगा|
  • सभी जानकारियों को फिल करने के पश्चात डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा और आपको घोषणा पर टिक कर पंजीयन करें पर क्लिक करना होगा|
  • अब यूपी लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी और आपके मोबाइल एक मैसेज भी प्राप्त होगा|
  • इसके पश्चात आपकी एप्लीकेशन आपके ब्लॉक में अधिकारी के पास वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन पंहुच जायेगा| वेरिफिकेशन होने के पश्चता आपका श्रमिक पंजीकरण हो जायेगा और आपका लेबर कार्ड बन जायेगा|
MANREGA योजना क्या है | मजदूरी | नियम | जॉब कार्ड ऑनलाइन अप्लाई

यूपी लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन स्थिति की जाँच कैसे करें (UP Labor Card Check Registration Status)

  • सबसे पहले आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट  पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज पर आपको श्रमिक के आप्शन पर क्लिक करने के पश्चात पंजीकरण स्थिति के पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामने अगला पेज ओपन होगा, यहाँ आपको एक एप्लीकेशन नंबर या पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कर सर्च पर क्लिक करना होगा ।
  • इस तरह आप अपने लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना क्या है | पात्रता | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top