एचडीएमआई (HDMI) केबल क्या है | HDMI Full Form | प्रकार | लाभ | कीमत

High Definition Multimedia Interface Cable (HDMI)- आज के समय में टेक्नोलॉजी में प्रतिदिन सुधार हो रहा है, जिसके कारण दिन प्रतिदिन नए- नए उपकरणों का अविष्कार किया जा रहा है और नए उपकरणों का अविष्कार के कारण ही पुराने उपकरण की कार्य क्षमता में वृद्धि की जा रही है|  वर्तमान समय में जब भी हम नया टीवी या मॉनिटर खरीदने के लिए जाते है, तो उसमें HDMI सपोर्ट के विषय में अवश्य जानकारी प्राप्त करते है| आज के दौर में नया टीवी या सेटअप बॉक्स खरीदनें पर पहले की भांति 3 तरह के तारों की केबल न मिलकर हमें एक नए प्रकार की केबल मिलती है, जिसे हम एचडीएमआई (HDMI) केबल कहते है| यदि आपको HDMI के विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर एचडीएमआई (HDMI) केबल क्या है, HDMI Full Form, प्रकार, लाभ और कीमत के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

2021 में ऐ.सी(AC) खरीदने(Buy) से पहले जान लें  यह जरूरी बातें

एचडीएमआई फुल फॉर्म (HDMI Full Form in Hindi)

HDMI का फुल फॉर्म High Definition Multimedia Interface होता है | हिंदी भाषा में इसे स्पष्ट बहुमाध्य अन्तराफलक के नाम से जाना जाता है | HDMI में एक ही केबल के माध्यम से ऑडियो और वीडियो के सिंगल को ट्रांसफर किया जाता है | इस केबल के द्वारा ऑडियो और वीडियो को टीवी और मॉनिटर में भेजा जाता है |

HDMI Full Form in EnglishHigh Definition Multimedia Interface
एचडीएमआई फुल फॉर्म इन हिंदीस्पष्ट बहुमाध्य अन्तराफलक

एचडीएमआई केबल क्या है (Waht Is HDMI Cable)

वर्तमान समय में CD Player या DVD Player का उपयोग लगभग समाप्त हो चुका है | जब इसका उपयोग किया जाता था उस समय टीवी से कनेक्ट करने के लिए ऑडिओ केबल और वीडिओ केबल का अलग- अलग उपयोग किया जाता था | जिससे टीवी में ऑडिओ और वीडिओ को सुना और देखा जाता था | HDMI Cable का उपयोग होने से ऑडिओ और वीडिओ के लिए अलग- अलग केबलों की आवश्यकता समाप्त हो गयी है |

इस केबल में सभी प्रकार के सिंग्नल डिजिटल फॉर्मेट में भेजे जाते है | डिजिटल फॉर्मेट में गुणवत्ता में वृद्धि होती है| आज के समय में एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में सिंग्नल भेजने के लिए एचडीएमआई केबल का ही उपयोग किया जाता है| इसका लाभ यह होता है, कि इसमें किसी भी प्रकार के कनवर्टर की आवश्यकता नहीं होती है | इससे टीवी और अन्य डिवाइस के सर्किट Small और Intensive होते जा रहे है|

एचडीएमआई केबल में 19 अलग- अलग वायर होते है, यह सभी वायर परस्पर एक कनेक्टर के माध्यम से जुड़े हुए होते है| डिजिटल फॉर्मेट में यह बहुत ही तेजी के साथ सिग्नल को भेजता है|

5G नेटवर्क क्या है | लाभ | स्पीड क्या होगी | 5G Technology In Hindi

एचडीएमआई केबल के प्रकार (Types of HDMI Cable)

यह केबल दो प्रकार की होती है-

1. स्टैण्डर्ड केबल (Standard Cable)

इस केबल को श्रेणी 1 एचडीएमआई केबल के नाम से सम्बोधित किया जाता है | यह 2.23 Gbps की Bandwidth Support 75 Mhz की पिक्सेल गति पर कार्य करती है | यह असम्पीडित 1080i संकेत संचारित करने में आसानी से कार्य करने की क्षमता रखती है |

2. हाई स्पीड केबल (High Speed Cable)

यह केबल श्रेणी 2 एचडीएमआई केबल के नाम से सम्बोधित की जाती है | यह 10.2 Gbps की Bandwidth Support 340 MHz की पिक्सेल गति पर कार्य करती है | यह 1440p और WQXGA में आसानी से कार्य करने की क्षमता रखती है|

एचडीएमआई केबल का इस्तेमाल (Use Of HDMI Cable)

  • Blue-ray Disc And HD DVD Players
  • Digital Camera
  • Digital Camcorder
  • PC
  • Mac
  • Desktop
  • Gaming Console
  • Tablets Computer
  • Mobile Phones

एचडीएमआई केबल के लाभ (Benefits of HDMI)

इसके लाभ इस प्रकार है-

1. यह केबल मानक स्टीरियो, मल्टी-चैनल सराउंड साउंड में सपोर्ट करती है |

2. इसके द्वारा ऑडियो और वीडियो दोनों सिंग्नलों को आसानी से भेजा जा सकता है |

3. इसमें ऑडियो और वीडियो के लिए अलग-अलग केबलों की आवश्यकता नहीं रहती है |

4. इस प्रकार की केबल में एडाप्टर का उपयोग करने के बाद इसके सिग्नल को डीवीआई में परिवर्तित किया जा सकता है | डीवीआई में एक से अधिक कनेक्शन किये जा सकते है |

5. HDMI के द्वारा आप अपने मॉनिटर को टीवी में आसानी से परिवर्तित कर सकते है | वर्तमान समय में डेस्कटॉप और लैपटॉप HDMI पोर्ट के साथ ही मार्केट में उपलब्ध कराएं गए है |

6. इसके द्वारा आप कनेक्शन में अधिक केबलों के उपयोग की समस्या से आसानी से बच सकते है | इससे फाल्ट कम होने की संभावना होती है |

QR कोड क्या है ठगों से कैसे रहें सावधान | QR Code Scams

एचडीएमआई केबल की कीमत (HDMI Cable Price)

आज के इस तकनीकी दौर में फ़ोन से लेकर टेलीविज़न, सेट टॉप बॉक्स, वीडियो प्लेयर आदि अत्यधिक बदलाव देखनें को मिल रहे है| यहाँ तक कि कुछ बदलाव ऐसे भी है, जिनकी कभी हमनें कल्पना भी नहीं की थी| यदि हम टेलीविजन की बात करे तो आज से कुछ समय पूर्व उसे चलानें के लिए घर की छतों पर एंटीना लगाना पड़ता था| इससे भी अद्भुत बात यह है, कि उसमें भी सिर्फ एक ही चैनल आता था और वर्तमान में तो आप स्वयं ही देख रहे है|

आज इस टेक्निकल युग में टेलीविज़न, सेट टॉप बॉक्स, वीडियो प्लेयर आदि खरीदनें पर एचडीएमआई केबल उनके साथ ही मिलती है| जिसके कारण इस केबल के महंगा या सस्ता होने की तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता है| जब किसी करणवश हमें यह केबल खरीदनी होती है, तो साधारणतया 250 रुपये से लेकर 1200 अथवा इससे भी अधिक मूल्मूय के केबल बाजार में मिल जाती है| हालाँकि केबल की गुणवत्ता के आधार पर यह कई रेंज में मार्केट में उपलब्ध है| यहाँ तक कि आप इसे ऑनलाइन शापिंग साइट से भी खरीद सकते है|      

Debit Card और Credit Card क्या है | अंतर | लाभ | कार्य कैसे करता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top