दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल 2023 क्या है | स्टाल बुकिंग | तिथि | रजिस्ट्रेशन

Delhi Shopping Festival 2023 

भारत की राजधानी दिल्ली में अगले वर्ष दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल आययोजित होने जा रहा है। इस शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन दुबई की तर्ज पर किया जायेगा। वर्ष 2023 में यह भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा। इसका आयोजन 28 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक अर्थात 1 माह के लिए किया जाएगा। इस शॉपिंग फेस्टिवल के बारें में जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा 6 जुलाई को दी गयी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है, कि इस उत्सव या त्यौहार की सहायता से दिल्ली में रहनें वाले लोगो और दिल्ली की संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस उत्सव में शामिल होनें के लिए दुनिया भर के लोगों को निमंत्रित किया जाएगा। शॉपिंग फेस्टिवल 2023 क्या है? इसकी जानकारी देने के साथ ही आपको यहाँ स्टाल बुकिंग, तिथि और रजिस्ट्रेशन करनें से सम्बंधित पूरी जानकारी दी जा रही है।

सीखो और कमाओ योजना 2022 | पात्रता | ट्रेनी रजिस्ट्रेशन | ऑनलाइन आवेदन

दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल 2023 क्या है (Delhi Shopping Festival 2023 in Hindi)

शॉपिंग फेस्टिवल 2023 की घोषणा दिल्ली के सीएम श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा की गयी है। इस त्योहार को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली राज्य की अर्थव्यवस्था का विकास करना है। यह दिल्ली में व्यापारियों को एक बड़ा अवसर प्रदान करनें के साथ ही कई लोगों को नौकरी प्रदान करता है।

Delhi Shopping Festival Announced

यह उत्सव 28 जनवरी 2023 से 26 फरवरी 2023 तक चलेगा। दिल्ली के सीएम के तौर पर अरविंद केजरीवाल द्वारा यह विश्व का पहला बहुत बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होने जा रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी से हैं। दिल्ली की जनता के लिए सीएम ने कई अच्छे फैसले लिए हैं। शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान सभी दुकानों को सजाया जाता है। फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन स्टॉल की बुकिंग पहले से कर सकते हैं।

दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का उद्देश्य (Delhi Shopping Festival Aim)

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के नागरिकों के लिए शॉपिंग फेस्टिवल की घोषणा की है। इसका मुख्य मकसद दिल्ली के कारोबारियों को बड़ा अवसर प्रदान करना है। इस त्योहार में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टाल ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर शीघ्र ही त्योहार से सम्बंधित अगले अपडेट में घोषित कर दिए जायेंगे।यह शॉपिंग फेस्टिवल राज्य के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार करने में सहायक होगा। ऐसे महोत्सवों के माध्यम से बहुत से लोगों को नौकरी मिलती है और अपनी जीविका कमाने का मौका मिलता हैं।

दिल्ली में कितने जिले (District) हैं

शॉपिंग फेस्टिवल के लाभ (Delhi Shopping Festival Benefits)

  • सरकार ने रोजगार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इस शॉपिंग फेस्टिवल दिल्ली की घोषणा की है।
  • दिल्ली में शॉपिंग फेस्टिवल की मदद से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
  • इसके साथ ही व्यवसायियों के पास अपने उत्पाद को अच्छी दरों पर बेचने का अवसर मिलेगा।
  • इस फेस्टिवल से नये उद्योगों और स्टॉर्टअप को अपने उत्पादों के बारे में लोगो को बताने का अवसर मिलेगा और वे अपने उत्पादों का प्रचार देश विदेश तक पंहुचा सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री जी ने यह भी स्पष्ट किया कि, यह फेस्टिवल दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल में से एक बन जाएगा।
  • शॉपिंग फेस्टिवल की मदद से ट्रैवल एजेंसियां ​​​​विशेष हॉलिडे पैकेज बनाने में सक्षम हैं।
  • इससे होटल और एयरलाइन उद्योग में अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • इस त्योहार में ग्राहकों को उत्पादों पर उपयोग छूट की पेशकश की जाएगी।

भारत के शहरों की लिस्ट | नगर निगम | स्मार्ट सिटी | यहाँ देखे पूरी डिटेल

शॉपिंग फेस्टिवल की मुख्य विशेषताएं (Delhi Shopping Festival Highlights)

इस शॉपिंग फेस्टिवल में युवाओं के लिए बहुत कुछ होगा, साथ ही सभी वर्ग के लोगों के लिए सामान उपलब्ध होगा। यह त्योहार अमीर और गरीब और सभी वर्ग के लोगों के लिए होगा। इस फेस्टिवल के लिए पूरी दिल्ली को सजाया जाएगा। जिसमें इस महोत्सव में सभी बाजारों से उत्पादों को लाकर एकत्र किया जाएगा।

  • इस फेस्टिवल के तहत दिल्ली में 5 थीम पर आधारित एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।
  • इस त्योहार के दौरान सभी बाजारों और दुकानों पर भारी छूट मिलेगी।
  • इस महोत्सव में खेल, मनोरंजन, अध्यात्म, प्रौद्योगिकी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा और दिल्ली में जगह-जगह 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • इस महोत्सव का विशेष समापन और उदघाटन समारोह होगा।
  • दुनिया भर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को लोगों के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • दिल्ली फेस्टिवल में फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसे फूड वॉक के नाम से जाना जाएगा।
  • सरकार इस त्योहार के लिए विशेष पैकेज देने के लिए होटलों और एयरलाइंस से बातचीत कर रही है। जल्द ही सरकार इस त्योहार को लेकर कई बड़े ऐलान करने वाली है।
  • इस उत्सव के दौरान हर सप्ताह दुकानदारों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
  • सरकार ने अनुमान लगाया है कि इस उत्सव के आयोजन से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
  • इस महोत्सव में लोगों को एक अच्छा अनुभव देने के लिए सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सरकार नुक्कड़ कला में विभिन्न कला शैलियों का उपयोग करके इस महोत्सव में दिल्ली की संस्कृति को पेश करेगी।

फेस्टिवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Delhi Shopping Festival Online Registration)

आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही राज्य सरकार द्वारा त्योहार के अपने अगले अपडेट में घोषित की जाएगी।

एनडीटीवी (NDTV) का क्या मतलब है | फुल फॉर्म | संस्थापक | इतिहास

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top